स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक भर्ती होंगे

0

 राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 7360 कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली होगी। राज्य सरकार इसके लिए पदों के सृजन को मंजूरी दी है। जल्द ही शिक्षा विभाग इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कुल 18 प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

बैठक के बाद कैबिनेट के अपर प्रमुख सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि राज्य के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बेहतर कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन पदों का सृजन किया गया है। प्रति विद्यालय एक कंप्यूटर शिक्षक भर्ती होंगे। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की बेहतर शिक्षा उपलब्ध होने पर इन्हें आवश्यकतानुसार रोजगारोन्मुख शैक्षणिक कौशल प्राप्त हो सकेगा।

 👀 Follow us 
on social media for the 
latest updates 👀

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top